योग के 5 बुनियादी सिद्धांत:
- व्यायाम (एक्सरसाइज)
- खुराक (डाइट)
- श्वसन (ब्रीथिंग)
- विश्राम (रिलैक्सेशन)
- ध्यान (मैडिटेशन)
क्या योगासन वजन घटाने में सक्षम है?
योग की सहायता से अनेक लोगों को वजन कम करने लाभ मिला है। पर ये एक आम बहस का विषय है कि क्या योग करने से वजन घटता है? बहुत से लोग मानते हैं कि सिर्फ योग करने से वजन कम नहीं होता है। वज़न कम करने के लिए योग के साथ आपको एक स्वस्थ और संतुलित आहार लेना चाहिए क्योंकि यह आपके दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। योग आपको अधिक सचेत बनाता है। योग करने के बाद आप स्वस्थ भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित होंगे और वसा (फैट) युक्त खाने से परहेज करेंगे।
Comments
0 comments